इटावा औरैया, अगस्त 7 -- इटावा, संवाददाता। सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के कांस्य पदक मुकाबले में पुलिस मॉडर्न स्कूल की अंडर-14 बालिका हॉकी टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए गुरु नानक पब्लिक स्कूल, झारखंड को 3-0 से पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। वहीं पुलिस मॉडर्न स्कूल के मेधावी छात्र अनुराग व चिराग ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता अर्जित कर विद्यालय व जनपद का गौरव बढ़ाया। स्कूल प्रबंधक एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम व नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले दोनों विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देत...