पुलिस मॉडर्न ने सांसद खेल स्पर्धा में प्राप्त किया प्रथम स्थान
इटावा औरैया, जुलाई 11 -- इटावा। पुलिस मॉडर्न स्कूल की छात्राओं ने सांसद खेल स्पर्धा में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय की हॉकी टीम की 9 छात्राओं व एक छात्र का चयन खेलो इंडिया के तहत हुआ है। इस शानदार उपलब्धि पर सभी चयनित बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र और स्पोर्ट्स किट देकर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागी और विजेता छात्राओं की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अभिषेक सक्सेना, पी.टी.आई. अलका सिंह, विष्णु श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.