पुलिस में शिकायत के बाद महिला के घर पर हमला
लखीमपुरखीरी, मई 11 -- गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुन्नूगंज में एक महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर हमला करने, दरवाजा तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी तारा देवी पत्नी हरद्वारीलाल ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने वर्ष 2025 में अपने मकान की नाली का पाइप बंद किए जाने को लेकर पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस द्वारा उस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई थी जिसके बाद से आरोपी उनसे रंजिश मानने लगे। पीड़िता के अनुसार दो मई की रात करीब साढ़े दस बजे पड़ोस में रहने वाले कई लोगों ने अपने तीन-चार अन्य साथियों के साथ उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- थाने में शिकायत करने पर दुबारा घर में घुसकर पीटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.