पुलिस में शिकायत करने से नाराज युवकों ने देवर-भाभी को पीटा, घायल
अमरोहा, मई 30 -- हसनपुर, संवाददाता। पुलिस में शिकायत करने से नाराज लोगों ने देवर-भाभी को लाठी-डंडों से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। कोतवाली में तहरीर दी गई है।जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव रूखालू निवासी धर्मवती पत्नी स्व.विजेंद्र सिंह का कुछ दिन पूर्व अपनी देवरानी से घरेलू विवाद हुआ था। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने मामले में हस्तक्षेप कर धर्मवती के साथ मारपीट की थी। इसके बाद धर्मवती ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को नामजद तहरीर दी थी। बताया जाता है कि पुलिस में शिकायत करने से नाराज आरोपी शुक्रवार सुबह धर्मवती के घर में घुस गए और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- खेत पर पानी लगाते समय मारपीट, 10 पर मुकदमा बचाव में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.