लखनऊ, मार्च 26 -- - उप निरीक्षक गोपनीय, सहायक उप निरीक्षक लिपिक व लेखा के 912 अभ्यर्थी चयनित - बीते वर्ष दो नवंबर को 921 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा, नौ पद रह गए रिक्तलखनऊ, विशेष संवाददातापुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने गुरुवार को उप निरीक्षक गोपनीय, सहायक उप निरीक्षक लिपिक व लेखा के 921 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। कुल 912 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। इनमें 178 महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं जबकि नौ पद रिक्त रह गए।भर्ती बोर्ड के अनुसार, ईडब्लूएस तथा अनारक्षित श्रेणी के 242, अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के 464, अनुसूचित जाति श्रेणी के 197 और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के नौ अभ्यर्थियों का चयन श्रेष्ठताक्रम के आधार पर आरक्षण नीति के तहत किया गया है। बीते वर्ष दो नवंबर को इन पदों पर भर्ती के लिए लिखि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.