पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर ठगे 2.5 लाख, मुकदमा
आगरा, जून 24 -- पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक ने युवती से 2.5 लाख रुपये हड़प लिए। नौकरी न मिलने पर जब पीड़िता ने पैसे वापस मांगे तो आरोपित टहलाने लगा। फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़िता ममता राजपूत निवासी श्यामो शमसाबाद रोड की तहरीर पर ताजगंज पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कर बताया कि जौनपुर निवासी रोहन जय पांडेय ने स्वयं को प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए उन्हें झांसे में लिया था। वह कोचिंग में पढ़ाता था। पुलिस में नौकरी लगवाने की बात कही थी। आरोपित ने पुलिस लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये का खर्चा बताया था। पहले 2.5 लाख रुपये मांगे थे। पीड़िता में विश्वास में आकर आरोपी को विभिन्न माध्यमों से 2.46 लाख रुपये दे दिए। नौकरी नहीं लगी। पीड़िता ने पैसों का तगादा किया। आरोपी टालम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.