पुलिस में झूठी शिकायत करना पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज
बिजनौर, अप्रैल 9 -- एक व्यक्ति को पुलिस में झूठी शिकायत करना महंगा पड़ा। पुलिस जांच में मामला झूठा पाया गया मिली जानकारी के अनुसार बेटे की शिकायत करने पहुचे बेटी के बाप व भाई पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बंधक बनाने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला उल्टा ही निकला। पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले पर मुकदमा दर्ज किया और गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया।पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम मलकपुर बुढेरन निवासी उमेश के घर में तीन लोग महिला से छेड़छाड़ करते पकडे गये जिन्हें बंधक बना लिया गया। मौके पर पहुचे थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने जांच की तो मामला उल्टा ही निकला। बंधक बनाए गये व्यक्ति उमेश के घर उसके बेटे की शिकायत लेकर गये थे। उमेश का बेटा बार बार उसकी बेटी को परेशान करता था और फोटो भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.