गोंडा, अगस्त 2 -- गोण्डा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों ने विकासखंड हलधरमऊ के ग्राम पंचायत परसागोड़री में कार्यरत सफाई कर्मचारी अनरूध तिवारी के आवास पहुंचकर उनके दोनों बेटों नवनीत तिवारी और विनीत तिवारी का सम्मान किया। हाल ही में दोनों भाइयों का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन हुआ है, जबकि नवनीत तिवारी का चयन होमगार्ड में भी हुआ है। इस उपलब्धि पर संघ ने फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर परिवार को बधाई दी। बताया गया कि दोनों के चाचा श्रीराम तिवारी भारतीय सेना में मेजर हैं। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने कर्मचारियों के बच्चों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सफलता हासिल करने का आह्वान किया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- डीवी-पीएसटी चरण में गोला के ...