गया, अप्रैल 13 -- छकरबंधा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया। थानाध्यक्ष शमशेर आलम ने बताया कि बरहा के जंगली व पहाड़ी इलाके में एरिया डोमिनेशन के दौरान यह कार्रवाई की गई। मौके से चार सौ लीटर से अधिक अर्धनिर्मित जावा महुआ को विनष्ट किया गया, जबकि शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को भी नष्ट कर दिया गया। पुलिस अब भट्टी संचालकों की पहचान जुटाने में लगी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.