आजमगढ़, फरवरी 26 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के छैला इनार तिराहा के पास बुधवार की भोर में पुलिस से हुई मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी पशु तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पशु तस्कर के पास से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और उपनिरीक्षक हैदर अली मंसूरी बुधवार की भोर में ऊंची गोदाम में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्कर मोटरसाइकिल से सोनवारा से बड़ैला ताल की ओर जा रहे हैं। इस पर पुलिस छैला इनार तिराहे के पास घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग करने लगी। कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल से तीन व्यक्ति सोनवारा की तरफ से आते दिखाई दिए। मोटरसाइकिल सवार करीब पहुंचे। पुलिस को देखकर अपनी मोटरसाइकिल मोड़कर ...