आजमगढ़, जून 25 -- मनोज जायसवाल। (आजमगढ़)। फुलपुर कोतवाली क्षेत्र क मुड़ियार के पास बुधवार की रात हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घेरा बंदी कर दोनों घायल बदमाशों को पकड़ लिया। उनके पास से तमंचा, कारतूस, लूट के जेवर, मोबाइल आदि बरामद हुआ। घायल बादमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस की कारवाई फूलपुर कोतवाल देवेन्द्र प्रताप सिंह बुधवार की रात में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फूलपुर क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाश बिना नम्बर प्लेट की बाइक से मुड़ियार ईदगाह के पास मौजूद हैं,वे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर दोनों बदमाश तेज रफ्तार से बाइक लेकर भागने लगे। पु...