पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, मई 22 -- नीमगांव पुलिस ने पिछले काफी दिनों से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश सेठ को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। जख्मी हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस जल्द ही उसे जेल भेजेगी। सीतापुर जिले के थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके के गांव बीबीपुर निवासी 45 वर्षीय सेठ शातिर बदमाश हैं। उसके ऊपर दर्जनों चोरी और नकबजनी के मुकदमे दर्ज हैं। वह नीमगांव के आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमों में फरार चल रहा था। पुलिस उसे पिछले काफी समय से तलाश कर रही है। लेकिन जब वह नहीं मिला तो उसके ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। तभी बेहजम निवासी ओम गिरी के घर हुई चोरी में भी उसका नाम आया। तलाश के दौरान शुक्रवार की सुबह नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव भनवापुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.