बलिया, मार्च 15 -- बलिया। गड़वार थाना और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने 25 हजार के इनामी बदमाश टेंगर नट को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि शनिवार की रात समय लगभग सवा 10 बजे गड़वार थाना पुलिस मुखबीर की सूचना पर जोगापुर शमशान घाट नहर किनारे पुरस्कार घोषित टेंगर नट (निवासी- खरहाटार, गड़वार) को गिरफ्तार करने में प्रयासरत थी। बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जवाब में पुलिस की गोली टेंगर नट के बाएं पैर में लगी। पूछताछ में पता चला कि घायल बदमाश ने गड़वार, सुखपुरा तथा नगरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया हैं। घायल बदमाश को तत्काल प...