पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार इनामी अपराधी समेत दो गिरफ्तार
अंबेडकर नगर, मई 23 -- जहांगीरगंज ,अम्बेकरनगर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में जहांगीरगंज पुलिस और गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपए के इनामिया अपराधी के बीच आधी रात को हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर के अभियुक्त के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी के एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने एक बिना नंबर की बाइक व एक तमंचा एक खाली व एक जीवित कारतूस भी बरामद किया है। यह भी पढ़ें- 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, भेजा गया जेल मुठभेड़ का विवरण अपर पुलिस अधीक्षक डॉ तेजवीर सिंह के अनुसार शुक्रवार की आधी रात को जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नरियांव सिकंदरपुर रोड पर तिलकटंडा गांव के पास जहांगीरगंज पुलिस व जिले की स्वाट टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.