पुलिस मुठभेड़ में महिलाओं से ठगी करने वाले दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार
आजमगढ़, जून 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सरूपहा गांव के पास शनिवार की रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल सहित दो अंतरराज्यीय बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों बदमाश गहने साफ करने का झांसा देकर महिलाओं से जेवर की ठगी करते थे। उनके पास से ठगी के जेवर, तमंचा-कारतूस, बाइक बरामद हुए। पल्हना चौकी प्रभारी राजेश कुमार शनिवार की रात में गायत्री मोड़ के पास वाहन की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मेहनाजपुर की तरफ से बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये। पुलिस टीम को देखकर दोनों अचानक वाहन की गति बढ़ाकर लहुवां की तरफ भागने लगे। पल्हना चौकी प्रभारी ने देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश राय को सूचना देते हुए पीछा करना शुरू कर दिये। पीछा करते हुए पुलिस टीम ने सरूपहां गांव में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.