मुजफ्फर नगर, फरवरी 18 -- पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए भेज दिया है । पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार व एक स्कूटी बरामद की है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात पुलिस टीम छतेला पुलिया के निकट चेकिंग कर रही थी। एक स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया तो वह स्कूटी मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायर झोक दिया। गनीमत रही गोली किसी पुलिस कर्मी को नही लगी। आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई तो गोली बदमाश के पैर में जा लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, खोका कारतूस, एक मिस कारतूस, एक जिंदा कारतूस व स्कूटी बरामद की। पुलिस के अनुसार पड़ा गया बदमाश तितावी थाने का हिस्ट्रीशीटर है ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.