पुलिस मुठभेड़ में नाबालिग के साथ रेप का आरोपी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे
मऊ, जून 2 -- मऊ, संवाददाता। थाना हलधरपुर क्षेत्र के मड़ैली बढ़नपुर गांव के पास मंगलवार की भोर में पुलिस मुठभेड़ में नाबालिग से रेप का फरार आरोपित पुलिस टीम के हत्थे चढ़ा। बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए रतनपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 29 मई को दानिश उर्फ छोटू पुत्र अल्ताफ निवासी मुस्तफाबाद थाना हलधरपुर ने एक नाबालिग का अपहरण करके रेप किया था। रेप की घटना के बाद आरोपित फरार हो गया था। हलधरपुर थाने में पीड़िता के परिजनों की तहरीर आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने में जुटी थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली फरार आरोपित किसी घटना को अंजाम देने के लिए हलधरपुर थाना क्षेत्र के मड़ैली बढन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.