मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- बुढ़ाना। पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत मुठभेड़ में नशीले पदार्थ का तस्कर दबोच लिया। जिसके कब्जे से करीब दो किलो गांजा व अवैध असलाह बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री के नेतृत्व में पुलिस ने अलीपुर अटेरना-नसीरपुर मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान घेराबंदी कर अफ़ज़ाल पुत्र कल्लू निवासी अलीपुर अटेरना को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से 1 किलो 965 ग्राम गांजा, 1 तमंचा, 1 कारतूस व 1 खोखा बरामद किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...