पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
ललितपुर, जून 30 -- तालबेहट। मंगलवार देर शाम कोतवाली तालबेहट पुलिस और एसओजी की पवा गिरी के जंगलों में बदमाशों के गिरोह से मुठभेड़ हो गयी। पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो दो बदमाशों के पैरों में जा लगी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो घायल बदमाशों के साथ पांच शातिरों को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह के मुताबिक 30 जून की शाम कोतवाली तालबेहट पुलिस और एसओजी संयुक्त रूप से पवा गिरी जंगल के आस पास चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस दल को कुछ संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली जिनको पुलिस दल ने रोकने का प्रयास किया। इस बीच बदमाशों ने पुलिस दल पर गोली चला दी। पुलिस ने खुद को बचाते हुए जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.