आजमगढ़, मार्च 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र में गजहड़ा गांव के पास बुधवार रात मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल हो गए। उनके पास से दो तमंचे, कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद की गई है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष शशिमौलि पांडेय बुधवार रात पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा कर बावन बीघा मैदान, गजहड़ा के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए। घायल पशु तस्करों की पहचान इमरान और कासिद, निवासी बम्हौर गांव (था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.