पुलिस मुठभेड़ में दो गोकश घायल, अस्पताल में भर्ती
बागपत, जुलाई 27 -- सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ के बाद दो गो तस्करों को गिरफ्तार किया। गोली लगने से घायल हुए दोनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सुकन्या शर्मा ने बताया कि दोनों गो तस्करों के पैरों में गोली लगी है। उनके कब्जे से अवैध हथियार, कार और पशु कटान के उपकरण बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी मेरठ के रहने वाले हैं। वह बागपत में गोकशी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी एक संदिग्ध कार दिखाई दी। पुलिस ने जब कार को रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और कार छोड़कर जंगल की तरफ भागने लगे। यह भी पढ़ें- Balia News: मुठभेड़ में दो गोतस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों गो तस्करों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.