लखीमपुरखीरी, मई 18 -- कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूट की बाइक, नगदी और मोबाइल बरामद हुआ है। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से जल्द ही उन्हें जेल भेजा जाएगा। शहर और उसके आसपास सिलसिलेवार तरीके से बाइक लूट की घटनाएं हो रही थी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। तभी 17 मई को महेवागंज इलाके में बदमाशों में फिर एक लूट की घटना को अंजाम दे दिया। इस घटना में जितेन्द्र प्रताप मुकन्दा खम्भारखेड़ा थाना कोतवाली को निशाना बनाया गया। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि चफन्दी मोड़ के पास उसको रोका गया और चाकू दिखाकर उसकी बाइक 20 हजार रुपए, विकलांग सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और मोबाइल लूट लिया गया। पुलिस ने आसपास के...