पुलिस मुठभेड़ में डीजल चोरी गैंग के चार अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
मऊ, जून 25 -- दोहरीघाट (मऊ)। जिले के थाना दोहरीघाट क्षेत्र के सियरही रोड के पास गुरुवार की भोर में चार बजे पुलिस मुठभेड़ में चार अंतरजनपदीय डीजल चोर गैंग के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया, इसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं अंधेरे का लाभ उठाते हुए पुलिस टीम को चकमा देकर तीन बदमाश मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस टीम ने दो वाहन, दो तमंचा और कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार डीजल चोर गैंग के चारों अंतरजनपदीय सदस्य गोरखपुर जिले के निवासी हैं। गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस टीम कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है, जबकि गैंग के फरार तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश देने में जुटी है।पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.