चंदौली, जुलाई 5 -- मधुबन (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र के भैरोपुर बंधा मंदिर से राजू चौक पुलिया के पास से रविवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर हिस्ट्रीशीटर चेन स्नैचिंग गिरोह के बदमाश पुलिस टीम के हत्थे चढ़े। मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार दोनों बदमाशों के पास से पुलिस ने लूट की सोने की चेन, दो तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद किया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर मधुबन थाने की पुलिस टीम रविवार की सुबह सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि चेन स्नैचिंग गिरोह के दो हिस्ट्रशीटर बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की...