आजमगढ़, मार्च 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। फूलपुर और निजामाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनका एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए पशु तस्करों के पास से तमंचा-कारतूस बरामद हुए हैं।फूलपुर कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि मुड़ियार गांव की पुलिया के पास कुछ लोग किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखने के बाद पशु तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पशु तस्कर मो. आमिर पुत्र मो. जाहिद निवासी कौड़िया थाना फूलपुर के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घेराबंदी कर घायल मो. आमिर और उसके साथी साकिब और यूसुफ निवासी कौड़िया थाना फूलपुर को पकड़ लिया। उनके पास से तमंचा-कारतूस, दो चापड़ और दो मोबाइल बरामद हुआ। सीओ फूलपुर किर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.