मिर्जापुर, मई 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता अहरौरा पुलिस ने बुधवार की रात मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को धर दबोचा। दोनों के पैर में गोली लगी। जख्मी तस्करों को अस्पताल में भर्ती कराया। उनके पास से कुल 45 मवेशी बरामद हुए हैं। पकड़े गए तस्कर चंदौली के निवासी है। पशुओं को लेकर जंगल के रास्ते बिहार जा रहे थे।एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि अहरौरा थानाध्यक्ष अजय मिश्रा मय हमराही संग बीती रात गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुल लोग पैदल अहरौरा के जंगल के रास्ते पशुओं को लेकर बिहार जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने बैजू बाबा तपस्थली जाने वाले रास्ते के दक्षिण जंगल में (भल्दरिया) हिनौता छातो गांव के पास घेराबंदी कर दी। पशु तस्करों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने बचाव में फायरिंग की। फायरिंग में...