कौशाम्बी, दिसम्बर 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना पुलिस ने रविवार की रात पुलिस मुठभेड़ में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनमें दो तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए थे। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार तीनों तस्करों का चालान कर दिया है। करारी के तियरा जमालपुर में रविवार की सुबह भारी मात्रा गोवंश के अवशेष मिले थे। इससे इलाके में तनाव फैल गया था। गोवंश तस्करों के खिलाफ भारी आक्रोश था। एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर करारी थाना इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया और मंझनपुर थाना इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह की टीम रविवार की देर रात हिसामपुर नहर पुलिया के समीप तीन तस्करों को घेर लिया। सरेंडर करने के बजाय तस्करों ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में गो-तस्कर तुफैल अहमद पुत्र मोहम्मद महबूब निवासी बहादुरपुर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.