आजमगढ़, अप्रैल 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर के पास रविवार की सुबह पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से हत्यारोपी घायल हो गया। घायल हत्यारोपी के पास से तमंचा, कारतूस, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसने दो दिन पूर्व दोस्त की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी थी। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इस्लापुरा निवासी मो. हस्सान की शुक्रवार की रात घर के सामने दोस्त ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था। मो. हस्सान के पिता नौशाद अहमद की तहरीर पर पुलिस आरोपी इरफान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस की टीम फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी में लगी थी। मुबारकपुर थानाध्यक्ष शशिमौली पांडेय ने बताया कि रविवार की सुबह पुलिस गश्त पर थी। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.