पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से गोतस्कर घायल, एक फरार
आजमगढ़, अगस्त 11 -- आजमगढ़, संवाददाता । गंभीरपुर थाना क्षेत्र के टेनीपुर अमौड़ा मोहिउद्दीनपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह पुलिस से हुई मुठमेड़ में गोली लगने से अंतर्जनपदीय गो तस्कर घायल हो गया। उसका एक साथ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घायल गो तस्कर के पास से मंचा-कारतूस, प्रतिबंधित पशु बरामद हुए। पुलिस फरार साथी की तलाश कर रही है। गम्भीरपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली की टेनीपुर अमौड़ा मोहिउद्दीनपुर के पास दो बदमाश एक प्रतिबंधित पशु को बांध कर रखे हैं। गोकशी की फिराक में हैं। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने घेरा बंदी कर दी।बदमाशों ने स्वयं को पुलिस टीम से घिरता देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबदी कार्रवाई में दाएं पैर में गोली लगने से विशाल यादव निवासी किशुनपुर काशीनाथ थाना गम्भीरपुर घायल हो गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.