पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से गोकश घायल
बागपत, फरवरी 23 -- खेकड़ा। क्षेत्र के डूंडाहैड़ा गांव जंगल में गोकशी करने वाले दोनों गोकशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक गोकश पैर में गोली लगने से घायल भी हुआ है। उसे अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। कोतवाली क्षेत्र के डूंडाहैड़ा गांव जंगल में गत 20 फरवरी को पशु के अवशेष मिले थे। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने अवशेषों को गाय का बताते हुए प्रदर्शन किया था। गोकशों की गिरफ्तारी की मांग की थी। हिन्दू दल के रितिक ने कोतवाली पर अज्ञात गौकशों के खिलाफ गोकशी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तभी से गौकशों की तलाश में लगी थी। उसकी जांच पड़ताल में मेरठ के सरूरपुर कस्बे के रहने वाले साजिद और थाना चांदीनगर के पांची गांव के रहने वाले इंतजार उर्फ भूषण के नाम गौकशों के रुप में प्रकाश में आए थे। रविवार की रात ये दोनों गौकश डूंडाहैडा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.