बुलंदशहर, जुलाई 13 -- गुलावठी अंडरपास के पास रविवार की देर रात पुलिस की छिनैती के एक वांछित बदमाश से मुठभेड़ हो गई। बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने के बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हृदयपुर की ओर से बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस के रुकने के इशारे को नजरअंदाज कर दोनों कांवरा-हृदयपुर मार्ग की ओर भाग निकले। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर : मुठभेड़ में गाजियाबाद का बदमाश गोली लगने से घायल, गिरफ्तार पीछा करने पर उनकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवा...