पुलिस मुठभेड़ में इनामी गैंगस्टर शाहनवाज उर्फ टक्कर को लगी गोली
बागपत, अगस्त 15 -- बागपत। खेकड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुबारिकपुर मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ खेकड़ा रोहन चौरसिया ने बताया कि खेकड़ा पुलिस टीम मुबारिकपुर मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपी ने बाइक रोककर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। पूछताछ में गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.