पुलिस मुठभेड़ मामले में आरोपी जितेंद्र उर्फ मोटा को मिली जमानत
औरैया, मई 21 -- औरैया, संवाददाता। बिधूना थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ और फायरिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र गिहार उर्फ मोटा को न्यायालय से जमानत मिल गई है। सत्र न्यायाधीश मयंक चौहान की अदालत ने गुरुवार को सुनवाई के बाद आरोपी की जमानत अर्जी स्वीकार करते हुए 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और दो जमानतदारों पर रिहा करने के आदेश दिए। मामला थाना बिधूना में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 167/2026 से जुड़ा है, जिसमें आरोपी पर धारा 109(1), 3(5) बीएनएस तथा 3/25/27 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार दो मई 2026 की रात गश्त के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया था। पुलिस का आरोप था कि बाइक सवारों ने रुकने के बजाय भागने का प्रयास किया और पीछा किए जाने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक जवाबी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.