मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले वाले तीन आरोपियों को मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड के एक दौरान एक तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 32 बोर की तीन पिस्टल,4 मैगजीन, भारी मात्रा में कारतूस व एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है। शहर कोतवाली प्रभारी बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम न्याजूपुरा से चरथावल रोड पर चैकिंग कर रही थी। पुलिस को स्कूटी पर सवार तीन संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने तीनों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने स्कूटी बुढाना रोड की तरफ मोडते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सुहैल निवासी मोहल्ला चोहट्टा थाना चरथावल पुलिस की गोली लगने से घायल हो ग...