पीलीभीत, अप्रैल 19 -- बरेली हाईवे पर व्यापार मंडल तिराहे के समीप हुई पुलिस मुठभेड़ में जहानाबाद पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार बदमाश जनपद कुशीनगर का निवासी है। नौ मार्च को थाना जहानाबाद क्षेत्र में सेवानिवृत्त अध्यापक श्याम बिहारी लाल के साथ चार अज्ञात बदमाशों द्वारा कार में बैठाकर उनसे 23 हजार रुपए की लूट कर ली गई थी। शिक्षक की तहरीर पर थाना जहानाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। 20 मार्च को जहानाबाद पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र रामभरोसा निवासी ग्राम अहरौली थाना कसया जनपद कुशीनगर और मेईनुद्दीन पुत्र मकसूद निवासी ग्राम अहरौली थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.