श्रावस्ती, मई 5 -- श्रावस्ती, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में सोमवार रात पुलिस व 50 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। घेराबंदी के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम फर असलहे से फायर किया लेकिन टीम के जवान बाल बाल बच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल होकर गिर गया जिले गिरफ्तार कर अस्पताल ले जाया गया। इकौना थाना क्षेत्र के सेमगढ़ा इलाके में सोमवार रात पुलिस व इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी व नकबजनी के कई मामलों में आरोपी सेमगढ़ा इलाके में मौजूद है। सूचना पर इकौना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बदमाश को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोली चलाई जो बदमाश के पैर में लगी और वह घायल हो कर गिर गया। जि...