गौरीगंज, मार्च 12 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की भोर मुठभेड़ के दौरान कबाड़ व्यापारी का अपहरण कर फिरौती वसूलने के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। इलाज के बाद पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया। एसएचओ विवेक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ बीती रात ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गुरुवार की भोर इसौली रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कबाड़ व्यापारी से रंगदारी वसूलने के मामले में वांछित 50 हजार का इनामी अभियुक्त इसौली की तरफ आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने जाखा शिवपुर के पास घेराबंदी कर दी। भो...