पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी के दोनों पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
बुलंदशहर, अगस्त 31 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला मुरारीनगर बिजलीघर नंबर-4 के पास लॉ छात्र अंकुर चौधरी की मारपीट के बाद उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में 25 हजार के इनामी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को तमंचा मय दो खोखा व एक जिन्दा कारतूस और एक बुलेट मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि 20 अगस्त को मोहल्ला मुरारीनगर बिजलीघर नंबर-4 के निकट कार सवार कुछ लोगों ने मुरारीनगर निवासी लॉ छात्र अंकुर चौधरी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की थी। हमले में अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामला में अनिल शर्मा उर्फ पुन्ना की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद और छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में फायरिंग का भी आरोप था। घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.