गाजीपुर, मई 17 -- गाजीपुर (सैदपुर)। क्षेत्र में शनिवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामियां पिता और पुत्र को सैदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिता पुत्र की ओर से पुलिस पर फायरिंग की गई, जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद पुलिसकर्मी दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अब जिला अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है। पुलिस इन दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। बता दें कि बीते 9 फरवरी को भितरी में दासू वनवासी की हत्या हो गई थी, जिसमें शामिल 25-25 हजार रुपये के इनामी पिता-पुत्र फरार चल रहे थे। सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया की सैदपुर कोतवाल राजेश त्रिपाठी व चौकी इंचार्ज वासुदेव प्...