प्रयागराज, नवम्बर 25 -- थरवई थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात मुठभेड़ में 25 हजार इनामी शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। वाहन चेकिंग के दौरान सिंगरामऊ पुलिया के समीप मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। फतेहपुर जिले के बदमाश मोनू पाल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वह थरवई में मोबाइल की दुकान से बड़ी चोरी में वांछित था। उसके पास से चोरी की 24 मोबाइल, बिना नंबर प्लेट की एक स्कूटी, एक अवैध तमंचा, एक कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद की गई है। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि थरवई थाना पुलिस सोमवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे सिंगरामऊ पुलिया स्थित अंडरपास हाईवे के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की स्कूटी से आते एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। वह पुलिस बल पर फायरिंग कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.