पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार
आजमगढ़, मई 4 -- सादात (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के इटवा तिराहा के पास रविवार की रात पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश सूरज यादव उर्फ नागेंद्र यादव के बीच मुठभेड़ हुई। गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित गो तस्कर सूरज यादव दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। सादात सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला मुख्यालय ले जाया गया। यह घटना उस समय हुई, जब सादात पुलिस खिदिरगंज चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित अभियुक्त सूरज यादव उर्फ नागेंद्र यादव, जो 25 हजार रुपये का इनामी है, मोटरसाइकिल से खिदिरगंज बाजार से रामपुर इटवा तिराहा होकर खानपुर की तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.