सीतापुर, मई 11 -- सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एसओजी और अटरिया पुलिस ने सोमवार तड़के नहर कोठी के पास हुई मुथभेड़ में बाइक सवार दो बदमाशों को पकड़ लिया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जिसमें से दोनों बदमाश 50- 50 हजार रुपये ईनामी हैं। एक बदमाश हिस्ट्रीशीटर भी है। बदमाशों के कब्जे से बिना नंबर की एक बाइक, दो अवैध तमंचा और करीब सात लाख रुपये कीमत के चोरी किए हुए जेवर बरामद हुआ है। बदमाशों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मोहम्मद फरीद और बैजनाथ उर्फ धीरज के रूप में हुई है। मोहम्मद फरीद थाना सिधौली क्षेत्र के मोहल्ला सराय बाड़ी का निवासी है, जबकि बैजनाथ उर्फ धीरज थाना संदना क्षेत्र के नंदवन गांव का रहने वाला है। दोनों पर आईजी रेंज लखनऊ की ओर से 50-50 हजार रुपये का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.