पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत दो बदमाश घायल, चोरी की वारदातों का खुलासा
इटावा औरैया, मई 22 -- बकेवर। शुक्रवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे चार बदमाशों में से हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दोनों पैरों और दूसरे के एक पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचे, कारतूस, चोरी का सोना-चांदी, नकदी और चोरी के औजार बरामद किए हैं। जबकि दो आरोपी मौके से भाग गए, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। शुक्रवार सुबह थाना प्रभारी विपिन मलिक पुलिस टीम के साथ नगला बरी-बिश्नामई ई तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम बिजौली की ओर से दो बाइकों पर सवार चार युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर तमंचों से फायरिंग कर दी और ग्राम सैदपुर की ओर भागने लगे। अचानक हुई फायरिंग से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.