पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार
गौरीगंज, जुलाई 21 -- अमेठी। गौरीगंज पुलिस ने मंगलवार की भोर ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक शातिर हिस्ट्रीशीटर समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। इनके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस, पिकअप, चोरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण व 32200 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त भैंस, पड़वा, पंचायत भवनों से सोलर पैनल समेत अन्य सामान की चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। केस दर्जकर पुलिस ने अभियुक्तों को जेल भेज दिया। एएसपी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे आपरेशन चक्रव्यूह के तहत प्रभारी निरीक्षक गौरीगंज रवि कुमार सिंह पुलिस बल के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.