गौरीगंज, अप्रैल 20 -- अमेठी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार भोर एक पुलिस मुठभेड़ में 20 आपराधिक मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर सनी पांडे उर्फ सुभाष पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंका, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार की भोर लगभग साढ़े तीन बजे थानाध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बेलखौर विशेश्वरगंज मार्ग पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध युवक उधर से गुजरा। यह भी पढ़ें- पुलिस से हुई मुठभेड़ में शातिर गौ-तस्कर गिरफ्तार पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक लेकर भगाने लगा।पुलिस टीम ने तुरंत बाइक सवार का पीछा किया। ज...