पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, पैर में लगी गोली
गाजीपुर, जून 29 -- गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर पैर में गोली लगने से घायस हो गया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। हिस्ट्रीशीटर पर गो तस्करी, चोरी समेत कई मुकदमें दर्ज हैं। क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा शुभम वर्मा ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक हिस्ट्रीशीटर रेवसा कट से धामूपुर-धरवां मार्ग की ओर आ रहा है। जिसके बाद टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही हिस्ट्रीशीटर ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.