जौनपुर, मार्च 26 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जमानत पर छूटे हत्या के आरोपी आशीष को चाकू गोपकर की गई हत्या के आरोपी दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओजी और कई थानों की पुलिस ने बदमाशों को जलालपुर के ओइना गांव के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि जलालपुर थाना क्षेत्र के संघईपुर गांव निवासी आशीष की कुछ लोगों ने बुधवार को दिन में चाकू गोपकर हत्या कर दिया था। मुखबीर और अन्य साक्ष्यों के जरिए जिन बदमशों का नाम सामने आया उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर दबिश दी जा रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि बदमाश ओइना गांव के पास हैं। पुलिस ने घेरेबंदी करके आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.