प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 11 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। सांगीपुर थाना क्षेत्र के अमावा गांव के पास सोमवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगीपुर में भर्ती कराया गया है। सांगीपुर एसओ सोमवार रात करीब 9:30 बजे इलाके के अमावा में वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक से आए एक युवक को रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस टीम पर फायर करने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पूछताछ में पता चला कि घायल आरोपी प्रयागराज के सोरांव का रहने वाला राम आधार तिवारी है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा बरामद करने के बाद उसकी बाइक भी कब्जे में ले ली। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी पर सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.