पीलीभीत, अप्रैल 22 -- पीलीभीत। पूरनपुर में एक सप्ताह पहले बराही के जंगल में अन्य साथियों के साथ जंगली सूअर का शिकार करने वाले एक शिकारी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में शिकारी के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। शिकारी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस फरार अन्य शिकारियों की तलाश कर रही है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के जंगल में 15 अप्रैल को हरजिंदर सिंह पुत्र कक्का सिंह और बलजीत सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी राघवपुरी थाना हजारा ने अपने साथियों के साथ एक जंगली सूअर का शिकार कर दिया था। वन विभाग के ललकारने पर आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। मौके से जंगली सूअर का शव और एक बाइक बरामद हुई थी। वनरक्षक की ओर से इस मामले में हरजिंदर सिंह और बलजीत सिंह के खिलाफ थाना माध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.