चंदौली, मई 2 -- चहनियां(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद । बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला नहर के पास पुलिस की एक शातिर चोर से शनिवार की भोर में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस पर ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास करने के साथ ही फायरिंग कर आरोपी भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग के एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के दो ट्रैक्टर, एक ट्राली जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ चंदौली सहित, गाजीपुर, वाराणसी और जौनपुर के विभिन्न थानों में कुल 23 मुकदमे दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर घायल बलुआ थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.